EK VEER KI KAHANI (JASWANT SINGH RAWAT BIOGRAPHY, POSTING,DEATH,TEMPLE,HONOR&MORE)
हेलो ,दोस्तों यह मेरा तीसरा पोस्ट है आज मैं आपको उस वीर की कहानी बताऊँगा जो अपने देश के लिए अपने जज़्बात को आगे नहीं आने दिया और जो हर एक भारतीय के लिए गर्व की बात है - 1941 -1962 जसवंत सिंह रावत का कहानी और जीवनी (Story and Biography of Jaswant Singh Rawat)- ये कहानी है भारत के वीर और जाँबाज़ सैनिक "जसवंत सिंह रावत " का जिनका जन्म 19 अगस्त, 1941 उत्तराखंड के पौढ़ी - गढ़वाल जिले के बदायूं में हुआ था। जसवंत के पिता का नाम श्री गुमान सिंह रावत और माँ का नाम श्रीमती लीला देवी रावत था। जसवंत को बचपन से ही देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत थी और वो जब केवल 17 वर्ष के हुए थे तो सेना में भर्ती होने के लिए चले गये थे लेकिन कम उम्र के कारण वो सफल नहीं हो पाये लेकिन 19 वर्ष होने पर वो 19 अगस्त, 1960 को सेना में भर्ती हो जाते हैं। पोस्टिंग , युद्ध और मौत ( Posting , War Death )- ट्रैनिग पूरी होने के बाद उनका पहला पोस्टिंग गढ़वाल यूनिट क...